फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगरौली से पटना छठ पूजा स्पेशल का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने मंगलवार से 30 नवंबर तक सिंगरौली-पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया। यह ट्रेन मंगलवार की रात 10 े दुद्धी रेलवे स्टेशन से गुजरी। स्टेशन के अधीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पूजा स्पेशल लिंक एक्सप्रेस ट्रेन दुद्धी से होकर पटना के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन बुधवार को शाम 7:30 बजे पटना से चलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन वृहस्पतिवार को सुबह 4.56 बजे दुद्धी स्टेशन आएगी। ट्रेन का सिंगरौली, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, दुद्धी और विंढमगंज में ठहराव होगा। शाम साढ़े 4 बजे सिंगरौली से चलकर दुद्धी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय रात साढ़े आठ बजे पहुंचेगी। यहां से विंढमगंज व झारखण्ड होते हुए पटना जाएगी। बताया कि ट्रेन में दो एसी व दो स्लीपर कोच के साथ चार सामान्य कोच लगाए गए हैं। सेकेंड एसी की एक कोच व थर्ड एसी की एक कोच भी ट्रेन में लगेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में 16 नवंबर तक सारी सीटें आरक्षित हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें