अनपरा। चोपन-चुनार रेल खंड पर 100 किमी प्रति घ्ंाटे की रफ्तार से रेल गाड़ियां दौड़ेंगी। अभी तक चुर्क लूसा सेक्शन में यह गति 60 किमी प्रति घण्टे थी। जिसे बढ़ाया गया है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति रेलवे बोर्ड उत्तर मध्य व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एस के गौतम ने बताया कि रॉबर्ट्र्सगंज खैराही व लूसा स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग कार्य करना भी शामिल हैं। जिसके लिए 13 करोड़ से अधिक राशि का कार्यादेश जारी कर कार्य भी प्रारंभ हो गया है। शेष बचे 60 किमी रेल खण्ड पर अगले वित्तीय वर्ष में कार्य होगा। इस रेल खण्ड का विद्युतीकरण फरवरी में पूरा हो गया है। गौतम ने बताया कि उपरोक्त कार्यो की स्वीकृति उनके द्वारा राज्यसभा सांसद रामशकल के संस्तुति से चेयरमैन रेलवे बोर्ड व महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे को सौंपे पत्रों के आधार पर मिली थी। उन्होने कहा कि इससे रेल गाडियों की स्पीड बढाने से सिंगरौली-शक्तिनगर से इस रेल खण्ड पर गुजरने वाली ट्रेनों में समय की बचत व नई रेलगाडिय़ों का संचालन तथा कोयला व अन्य खनिजों की ढुलाई से रेलवे की आय में वृद्धि होगी।