फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से टकराई जेसीबी,बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
शक्तिनगर रेलवे ट्रेक पर घटना के बाद पहुंचे रेल अफसर व सुरक्षा कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के बीना पुलिस चौकी इलाके में स्थित घरसड़ी गांव के पास शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब विशेष ट्रेन की जेसीबी मशीन से टक्कर हो गई। घटना के बाद मशीन व ट्रेन के इंजन को क्षति पहुंची। संयोग अच्छा था कि विशेष ट्रेन के चालक व अन्य कर्मियों समेत जेसीबी चालक भी सुरक्षित बच गए। जेसीबी चालक को हल्की चोट बताई जा रही है। ग्राम पंचायत घरसड़ी में पहाड़ी वाले रास्ते में सड़क निर्माण कार्य एनसीएल करा रहा है। निर्माण के निमित्त जेसीबी मशीन को लेकर आपरेटर जा रहा था। सुबह 11 बजे आसपास विशेष ट्रेन के इंजन से जेसीबी मशीन को टक्कर लग गई। इससे जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। इस दौरान जेसीबी आपरेटर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। घबराहट में जेसीबी चालक मौके से अन्यत्र चला गया। आपरेटर का नाम स्पष्ट नहीं हुआ लेकिन बताया जा रहा है कि उसे चोट आई है। घटना के बाद विशेष ट्रेन खड़ी हो गई। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घरसडी गांव स्थित पहाड़ी टोला में एनसीएल बीना परियोजना द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। रास्ता बनाने के कार्य में जेसीबी मशीन भी लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक स्पेशल ट्रेन आ गई। इस संबंध में मंडल यातायात प्रबंधक चोपन केशव आनंद ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें