फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर का टायर फटा, मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर चार किमी जाम

विज्ञापन
मुर्धवा- बीजपुर मार्ग पर इसी वाहन के बिगड़ने से वाहनों से जाम लगा। संवाद
विज्ञापन
रेणुकूट। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार को मशीन लेकर जा रहे भारी ट्रेलर का टायर फटने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। ट्रेलर पर हाइड्रोलिक क्रॉलर एक्सकेवेटर (पोकलेन) लदी थी। टायर फटने के बाद ट्रेलर बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इससे सिंगल रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब चार किलोमीटर लंबे जाम में तीन घंटे तक वाहन फंसे रहे। जाम मुर्धवा से करीब एक किलोमीटर आगे से कटौली मोड़ तक लगा रहा। इससे बस, ट्रक, छोटे मालवाहक और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार सिंगल रोड होने के बावजूद मार्ग पर भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर सड़क पर जगह कम बचती है। ऐसे में किसी भारी वाहन के खराब होने पर यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। सूचना पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने में जुट गई। वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का प्रयास किया गया। एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आवागमन सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें