फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राखड़ लदा ट्रेलर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र राजमार्ग पर जवारीडाड से परासपानी के बीच रेणुकूट से राखड लोड पलटा ट्रेलर। संवा
विज्ञापन
हाथीनाला। चोपन थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक राखड़ लदा ट्रेलर पलट गया। इस हादसे में चालक पप्पू यादव घायल हो गया।यह घटना जवारीडाड़ से परासपानी के बीच चोरपनिया पुलिया के पास हुई। ट्रेलर रेणुकूट से राखड़ लादकर डाला की ओर जा रहा था। चालक ने चोरपनिया पुलिया के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद कानपुर निवासी चालक पप्पू यादव ट्रेलर के केबिन में फंस गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने चोपन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल चालक को उपचार के लिए चोपन अस्पताल भेजा गया। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि घायल का इलाज कराया गया है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें