फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में घुसा, बाल-बाल बचे स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
सुकृत ​स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की दीवार तोड़ते घुसा अनियंत्रित ट्रेलर। जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की सुकृत पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वाराणसी की ओर से रॉबर्ट्सगंज जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) की दीवार तोड़कर भवन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भवन अपनी जगह से खिसक गया। हादसे में अंदर मौजूद महिला स्वास्थ्यकर्मी और एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए। घटना के समय आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) रंजना त्रिपाठी और एएनएम अर्पित मौजूद थीं। एक व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी कर केंद्र के अंदर जा रहा था। तभी अचानक ट्रेलर भवन से टकरा गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई लेकिन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही सुकृत पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। सीएचसी मधुपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें