फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: सोनभद्र में हादसे में बाइक सवार पिता और तीन बच्चों की मौत, पत्नी लड़ रही मौत से जंग

Fri, 14 Jul 2023 08:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी नटवर उर्फ अंगद (30) शुक्रवार को अपनी पत्नी संगीता (25) और तीन बच्चों को लेकर बाइक से रॉबर्ट्सगंज जा रहा था। चोपन में सोन नदी पर निर्मित पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन में सोन नदी पुल पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई। पत्नी को भी गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल से प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के अम्माटोला निवासी अंगद उर्फ नटवर (32) शुक्रवार को अपनी पत्नी संगीता (28) और तीन बच्चों को लेकर बाइक से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


चोपन में सोन नदी पर निर्मित पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने से अंगद, उसकी पुत्री अर्चना (7), पुत्र सनी (5) की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी संगीता व पुत्र बिट्टू (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय बिट्टू ने भी दम तोड़ दिया। घायल संगीता की हालत भी गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से वाराणसी रवाना हो गए। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि घटना के बाद फरार वाहन सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaunpur Accident: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, प्रेमिका की मौत, युवक घायल
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें