फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवाओं की पहल पर यातायात बहाल, फंसे वाहन निकले

विज्ञापन
बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सेवकामोड़ के समीप अर्धनिर्मित पुलिया की डाय वर्जन मार्ग का मरम्मत
विज्ञापन
बीजपुर। बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सेवका मोड़ के समीप निर्माणाधीन पुलिया के डायवर्जन मार्ग पर दलदल और कीचड़ के कारण तीन दिनों से फंसा भारी वाहनों का आवागमन युवाओं की पहल से बहाल हो गया है। युवा अमरेश तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से डायवर्जन मार्ग को दुरुस्त कराया, जिसके बाद फंसे हुए वाहनों को निकाला जा सका। इस डायवर्जन मार्ग पर कीचड़ और दलदल के कारण भारी वाहनों के फंसने से न केवल वाहन चालकों को, बल्कि स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर अमरेश तिवारी अपने युवा साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मार्ग पर बोल्डर, सोलिंग और मोरम डलवाकर आवागमन सुचारु कराया। यह भी बताया गया कि पुलिया निर्माण में तेजी लाने और डायवर्जन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग और ठेकेदार से कई बार आग्रह किया जा चुका है। इससे पहले भी कुछ महीने पहले भारी बारिश के कारण इसी स्थान पर जाम लग गया था, तब भी तिवारी ने युवाओं के सहयोग से यातायात बहाल कराया था। रास्ता दुरुस्त होने के बाद तीन दिनों से फंसे भारी वाहन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें