फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जीएसटी सर्वे के नाम पर न हो व्यापारियों का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे का विरोध करते हुए व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यापारियों का कहना था कि व्यापार मंडल किसी भी प्रकार के सर्वे का विरोध करता है। पूर्व में भी विभाग की ओर से ऐसी कार्रवाई की गई थी, जिससे प्रदेश के व्यापारियों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया था। इसे मुख्यमंत्री के आदेश से स्थगित किया गया था। कहा कि अगर व्यापारियों से विभाग को किसी भी प्रकार की जानकारी चाहे तो उसके लिए विभाग की ओर से कार्यशाला व संबंधित क्षेत्र व्यापार मंडल से संपर्क कर व्यापारियों को विश्वास में लेते हुए कार्रवाई करे। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री राजेश बंसल, प्रकाश केसरी, अजीत जायसवाल, संजय जायसवाल व रमेश जायसवालआदि शामिल रहे।
जीएसटी सर्वे की कार्रवाई का होगा विरोध
दुद्धी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे अभियान का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि किसी भी तरह से व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारी हमेशा सरकार की नीतियों को स्वीकार करता है और काम भी करने की कोशिश करता है। इस समय जीएसटी सर्वे अभियान को लेकर व्यापारियों में अफरा-तफरी मची हुई है। अगर जीएसटी का सर्वे करना है तो पंजीकृत व्यापारियों के पास नोटिस भेज कर उन्हें तलब करके भिन्न-भिन्न तिथियों में उनकी पत्रावली का अवलोकन करते हुए सर्वे अभियान का कार्य पूरा कर लिया जाए। बैठक में महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य, अनूप कुमार डायमंड, निरंजन कुमार, मिथिलेश, चंद्रशेखर, गणेश लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें