सोनभद्र। व्यापार के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों व बैंक मित्रों के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगवाने की अपील की। एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। व्यापारी भी इसमें सहयोग करें। किसी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। अपने प्रतिष्ठानों पर सीसी टीवी कैमरा जरूर लगवाएं। इससे आपराधिक तत्वों की पहचान में मदद मिलती है। बाजार में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पटरियों पर अवैध कब्जे न करने की अपील की। बैठक में जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि, पेट्रोल पंप संचालक, सराफा व्यापारी आदि मौजूद रहे।