फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेत में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना अंतर्गत गुरदह गांव में बृहस्पतिवार को खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरदह गांव निवासी अर्जुन (45) बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत की ट्रैक्टर से जोताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। अर्जुन उसके नीचे दब गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह उसे ट्रैक्टर से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


अनियंत्रित ट्रेलर ने खड़े ट्रेलर में मारा टक्कर, दो महिला घायल

अनपरा। थाना क्षेत्र के आरपीएल पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर में टक्कर मार दी। घटना में एक ट्रेलर में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एक महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चुर्की निवासी मुन्नी देवी (33) पत्नी कुंज बिहारी और राजकुमारी (56) पत्नी श्याम कोल अनपरा में मजदूरी का कार्य करती हैं। खनहना बैरियर से दोनों अनपरा आने के लिए ट्रेलर में बैठ गईं। औड़ी मोड़ के पहले आरपीएल पेट्रोल पंप के समीप जैसे ही ट्रेलर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरे ट्रेलर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घायल महिलाओं को डिबुलगंज के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टर ने राजकुमारी का उपचार कर उसे छोड़ दिया। जबकि मुन्नी को गंभीर चोंट आने के कारण उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मुन्नी का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। परिजन जिला अस्पताल न जाकर मुन्नी को उपचार कराने के लिए बैढ़न ट्रामा सेंटर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें