फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हड़ताल के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। कोयला क्षेत्र में अगले माह प्रस्तावित तीन दिनी हड़ताल के समर्थन में शनिवार की शाम कोयला कामगारों ने मशाल जुलूस निकाला। एनसीएल बीना, कृष्णशिला, ककरी सहित अन्य कोयला क्षेत्रों में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल एवं विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

एटक, बीएमएस, एचएमएस, सीटू, इंटक श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने कोयला कामगारों की समस्याओं को लेकर पांच अक्टूबर से तीन दिनी हड़ताल का एलान किया है। हड़ताल को लेकर कोयला कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। बीना में संयुक्त मोर्चा द्वारा बुढवा होटल से मशाल जुलूस निकला। काॅलोनी चक्रमण करते हुए पुनः वही पहुंच एक आम सभा का आयोजन कर हड़ताल के लिए कर्मचारियों को कमर कस लेने की अपील की गई। इस दौरान एटक महामंत्री अजय कुमार, बीकेकेएमएस महामंत्री मनोज सिंह, सीटू महामंत्री पीएस पांडेय, धीरेंद्र नाथ यादव, जाेगेंद्र तिवारी, अभिषेक सिंह, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें