फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बताए जीएसटी के फायदे, व्यापारियों की शंकाओं का किया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल नगर स्थित वृंदावन गार्डन में बृहस्पतिवार को घोरावल उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जीएसटी पंजीयन शिविर एवं व्यापारी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने व्यापारियों की जीएसटी के फायदे बताए। इसमें आ रही दिक्कतों का समाधान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, जीएसटी डीसी डीपी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शिविर में डीसी जीएसटी डीपी सिंह ने बताया कि 40 लाख तक टर्न ओवर के व्यापारी अवश्य जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराएं। उन्होंने बताया कि पांच करोड़ तक के टर्नओवर के व्यापारियों को अब तिमाही रिटर्न भरने की सुविधा दी गई है। उन्होंने व्यापारी दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपये तक का लाभ रजिस्टर्ड व्यापारी को मिलने की जानकारी दी। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर सिद्धांत सिंह ने जीएसटी से किसी भी तरह न घबराने और समय से रिटर्न जमा कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी धनंजय सिंह ने कहा कि जीएसटी टैक्स इन्वॉयस , किसी भी राज्य से खरीदे गए माल पर आईटीसी की सुविधा, डेढ करोड़ वार्षिक कारोबार सीमा तक छोटे मझोले व्यापारियों के लिए समाधान योजना की जानकारी दी। अध्यक्षता व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया व संचालन अमरेश चंद्र एवं शुभम गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, उदितलाल अग्रहरी, नंदलाल उमर,कृष्णकुमार, कैलाश प्रसाद, बलिराम, रवींद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें