सोनभद्र में कोन क्षेत्र के कचनरवा में क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सपा ?
- फोटो : SONBHADRA
पिछले दो माह से कोन-विंढमगंज मार्ग पर स्थित कचनरवा बाजार की लगभग आधा किलोमीटर की सड़क गड्ढायुक्त होने से ग्रामवासी और व्यापारी काफी परेशान थे। बुधवार को पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के समक्ष मामला रखा गया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के सहयोग से सड़क पर उतरकर कई टीपर सोलिंग मंगाकर सड़क के तीन से चार फीट की गड्ढे को पाट दिया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के प्रयास की सराहना की। इस कार्य में अविनाश कुशवाहा के साथ सपा से प्रमोद जायसवाल, भारती कचनरवा, अलखनारायण शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमकार जायसवाल, दीपक यादव आदि शामिल रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार बस झूठे वादे कर सकती है। इस सरकार में किसान, बेरोजगार, व्यापारी सभी त्रस्त हो चुके हैं। महंगाई चरम पर है।