फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर भाई ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी निवासी एक युवक ने अपने भाई की आत्महत्या मामले में नगर के ही कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पिपरी सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पिपरी निवासी दीपक कुमार गोंड ने सीओ दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसके भाई दीपू को पड़ोस में रहने वाली एक महिला बार-बार अश्लील फोटो, मैसेज व वीडियो भेज कर ब्लैकमेल करती थी। इसकी शिकायत दीपू ने पूर्व में पुलिस से भी की थी। बावजूद वह महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। अपनी अश्लील तस्वीर भेज कर उसे फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे मांग रही। इस कार्य में उस महिला का सहयोग उसका पति व उसके अन्य साथी भी करते थे। इन लोगों की ओर से बार-बार रुपये की मांग करने के कारण भाई ने मानसिक दबाव में आकर बीते 10 जनवरी को आत्महत्या कर लिया। उसकी मौत के बाद उसके मोबाइल से मिले तमाम साक्ष्य के संबंध में जब महिला के परिजनों से बात की गई तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने पूरे घटना की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें