फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सात दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल एक युवक ने भी उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम को शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में आटो की चपेट में आने से चंदन (39) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ओबरा थाना क्षेत्र के भभई गांव निवासी घायल दिनेश (30) ने दम तोड़ दिया। वहीं सात दिन पूर्व डाला क्षेत्र के कोठा टोला के समीप ट्रैक्टर की चपेट से घायल अमित (34) निवासी सेक्टर बी पोखरा डाला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें