फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति हुई ठप

विज्ञापन
ओबरा के वीआईपी रोड पर बिजली कनेक्शनों की जांच करती विद्युत अनुरक्षण खंड की टीम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। विद्युत विभाग की टीम ने सप्ताह में करीब तीन हजार बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप कर दी है। इनके ऊपर लगभग 18 करोड़ रुपये बकाया था।
विज्ञापन

बिजली का बकाया वसूलने का शासन स्तर से दबाव बढ़ने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने वसूली और कार्रवाई शुरू कर दी हैं। विद्युतकर्मी उपभोक्ताओं के बिल में त्रुटि दूर करने का भी काम कर रहे हैं। बकाया जमा न करने वालों की आपूर्ति ठप कर दी जा रही है। एक सप्ताह में राबट्र्सगंज और पिपरी विद्युत खंड क्षेत्र के करीब तीन हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप कर दी गई है। इनके ऊपर लगभग 18 करोड़ रुपये बकाया है। शुक्रवार को भी राबट्र्सगंज नगर समेत अन्य इलाकों में बिजली का बकाया जमा कराने के लिए अभियान जारी रहा। अधिशासी अभियंता सर्वेश सिंह ने कहा कि बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप कराई जा रही है। उन्होंने बकाएदारों से बकाया जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें