फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के हत्थे चढ़े तीन चोर, लाखों का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन चोपन के पास बृहस्पतिवार की शाम को घेराबंदी कर जीआरपी ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के कब्जे से यात्रियों के चोरी किए गए लाखों रुपये का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फोर्स के साथ उप निरीक्षक विनोद कुमार चौकी जीआरपी चोपन व दारोगा बाढू यादव प्रभारी चौकी जीआरपी रेणुकूट ने रेलवे स्टेशन चोपन क्रासिंग के पास से बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे तीन चोरों को धर दबोचा। जीआरपी के जवानों ने पकड़े गए राजू गुप्ता निवासी मारकुंडी थाना चोपन मूल पता केशवपुर थाना चुनार जनपद मिर्जापुर, आजाद निवासी छोटा मिर्जापुर नरईपुर और निशांत जायसवाल उर्फ गोलू निवासी डाडी राम रोड पड़री बाजार मिर्जापुर के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। राजू गुप्ता और आजाद के पास से चोरी के चार-चार मोबाइल और निशांत उर्फ गोलू के कब्जे से आठ मोबाइल व बाइक बरामद की गई। चोरों को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह चौकी जीआरपी चोपन थाना जीआरपी मिर्जापुर, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह, नितिन यादव, रामबृक्ष सिंह, अमित सिंह, आनंद कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें