फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: कोल परियोजना की ओबी की चपेट में आने से सगे भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत , एक घायल

Wed, 23 Jun 2021 05:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 हरदहवां रहवासी क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में एनसीएल खड़िया ने ओबी को डंप किया गया है।  बुधवार दोपहर बस्ती के चार किशोर शौच के लिए उसी ओर गए थे। इसी दौरान बारिश के कारण ओबी का मलबा खिसकने लगा। चारों किशोर इसी बहाव की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में एनसीएल खड़िया की कोयला परियोजना के ओबी (अधिभार) की चपेट में आने से बुधवार को दो सगे भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे में उनका एक साथी भी गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। उसका उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। गुस्साए लोगों ने कोल प्रबंधन को घटना का जिम्मेदार बताते हुए कड़ा विरोध जताया। पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन

 
हरदहवां रहवासी क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में एनसीएल खड़िया ने ओबी को डंप किया गया है। बुधवार दोपहर बस्ती के चार किशोर शौच के लिए उसी ओर गए थे। इसी दौरान हुई तेज बारिश के चलते बरसाती पानी संग ओबी का मलबा खिसकने लगा। चारों किशोर इसी बहाव की चपेट में आ गए।

हादसे में हरदहवां निवासी विश्वनाथ पटवा के पुत्र दीनानाथ (13) व विक्की (11), रामसिया के पुत्र राधेश्याम (13) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में अभिषेक (12) पुत्र पप्पू भी घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण घटना के लिए कोल प्रबंधन को जिम्मेदार बताते हुए मृतक आश्रितों को मुआवजे की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रबंधन के अफसरों से उन्होंने कड़ी नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें