फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्योरपुर में भर्ती कराए गए डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू मरीजों के भर्ती होने का क्रम लगातार जारी है। मंगलवार को भी तीन मरीजों को डेंगू पीड़ित होने की आशंका में भर्ती किया गया। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। लगातार डेंगू के बढ़ रहे मरीजों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेेणुकूट निवासी अंकिता राव (32), रितेश द्विवेदी (28) व चपकी निवासी सूरज (30) को मंगलवार को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। बुखार से ग्रसित मरीजों में प्लेटलेट्स काफी कम था। डेंगू की आशंका में उनका उपचार शुरू करते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। डेंगू वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया है। हिंडाल्को चिकित्सालय में मरीजों के भरे होने के बाद म्योरपुर चिकित्सालय में मरीजों के आने का क्रम लगातार लगा हुआ है।
उधर, रेणुकूट में लगातार बढ़ रहे मरीजों के बाद भी लापरवाही जारी है। जगह-जगह खाली पड़े प्लाट में डीएम के निर्देश के बावजूद पानी भरे होने को लेकर लोगों में नाराजगी है। जलभराव के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं जो बीमारियों का कारण बन रहे हैं। नगरवासियों ने खाली प्लाटों समेत अन्य जगहों पर पानी निस्तारित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जरूरी पहल किए जाने के लिए संबंधितों से कहा गया है। मरीजों के आने का क्रम जारी है। उनकी जांच कराकर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। - इस डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक, म्योरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें