फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: 25 लाख की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, लखनऊ और बाराबंकी से लाकर सोनभद्र में बेचते थे

Mon, 04 Sep 2023 05:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले में पुलिस ने  225 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अंतर जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो बाइक और 90 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
तस्करों से बरामद हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले में एसओजी और करमा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने  225 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अंतर जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से दो बाइक और 90 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। हेरोइन की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सोनभद्र एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार देर शाम करमा थाने की पुलिस के साथ गनेशपुर तिराहे के पास घेरेबंदी कर दो बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा।

तीनों आरोपी मिर्जापुर के 

तलाशी में उनके पास से तीन थैलियों में 225 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। उनकी पहचान मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी श्याम बाबू सोनकर, मिर्जापुर के शहर कोतवाली अंतर्गत विसुंधरपुर निवासी गोलू उर्फ संजय सोनकर और देहात कोतवाली के शाहपुर चौसा निवासी सिद्धार्थ सोनकर के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लखनऊ और बाराबंकी से हेरोइन लाकर मिर्जापुर और सोनभद्र में विभिन्न स्थानों पर बेचते थे।

विज्ञापन

तलाशी में उनके पास से मिले 90 हजार रुपये भी हेरोइन बिक्री के ही थे। एसपी ने बताया कि श्यामबाबू और गोलू पर पहले से भी मिर्जापुर जिले के अलग-अलग थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूछताछ के बाद तीनों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी राजेश कुमार सिंह, करमा एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई विमलेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्य, अमर सिंह, शशि प्रताप सिंह, सतीश पटेल, सौरभ राय, प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें