फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भाजपा नेता और उनके साथी की पिटाई में ढाबा संचालक सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
भाजपा नेता के साथ मारपीट में गिरफ्तार किए गए आरोपी। - पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के पास संचालित ढाबे पर खाना खाने पहुंचे भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष और उनके दोस्त की पिटाई के मामले में तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ कर सोमवार की दोपहर बाद तीनों का बीएनएसएस की संबंधित धारा के तहत चालान कर दिया गया। हर्षनगर निवासी सुशील पांडेय भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गत 20 अगस्त की रात पार्टी कार्यक्रम में देर हो गई थी। इस कारण वह मित्र अमन मौर्या के साथ श्रद्धा सबुरी ढाबा पर खाने के लिए गए थे। आरोप था कि खाने में दो-चार कीड़े गिरे दिखे। जब उन्होंने इसकी जानकारी ढाबा मालिक विनोद जायसवाल को दी तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया। काउंटर पर जब वह खाने का पैसा देने गया तो फिर से विवाद शुरू कर दिया गया। पहले सीसी टीवी कैमरा ऑफ किया और फिर पास के कमरे में खींचकर लाठी-डंडे से पिटाई की। सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और अपराध निरीक्षक डीपी यादव की अगुवाई वाली टीम ने दबिश देकर धर्मशाला के पास घोरावल रोड निवासी ढाबा मालिक विनोद जायसवाल, उसके कर्मी देहात कोतवाली मिर्जापुर थाना क्षेत्र के विजयपुरा निवासी गुड्डू प्रजापति और मिर्जापुर जिले के मड़िहान थानाक्षेत्र के दीपक को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें