फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलियारी में फिर मिले डायरिया के तीन मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवां ब्लाक के खलियारी गांव में फिर डायरिया के मरीज मिले हैं। उल्टी-दस्त की शिकायत पर तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सप्ताह पहले ही यहां डायरिया से एक मौत हो चुकी है। कई बीमार भी मिले थे। दवा-उपचार के बाद स्थिति नियंत्रण में आई थी। अब फिर से नए मामले आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात गांव के ही उत्तरी मोहल्ले में बेफीया (45), विजय कुमार (26) और ओमप्रकाश (36) डायरिया की चपेट में आ गये। इन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों की देखरेख में उनका उपचार कराया जा रहा है। नगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि गांव में निगरानी रखी जा रही है। दवा वितरण के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। गांव में गंदगी व दूषित पानी के सेवन से बीमारी बढ़ रही है। लोगों से पानी को उबाल कर पीने के लिए कहा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में उत्तरी मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें