फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी कर अंतरराज्यीय तीन लुटेरों को दबोचा

विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में अनपरा में लूट कांड के आरोपी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा थाना क्षेत्र के झुलन टाली के पास मंगलवार को घेराबंदी कर पुलिस ने बाइक सवार तीन अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के कब्जे से पिछले दिनों अनपरा के एक निजी माइक्रो बैंक में हुई लूट के 4895 रुपये, दो असलहा और कारतूस बरामद हुए। तीनों बदमाशों पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस चुर्क में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 20 जुलाई को चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र मुर्मू ने अनपरा थाने पर सूचना दी थी कि स्वतंत्र माइक्रोफिन बैंक औड़ी अनपरा में कार्यरत है। तीन नकाबपोश बदमाश उसकी शाखा में आए। असलहे के बल पर डराते हुए रुपये मांगने लगे। मोबाइल छीन कर उसे तोड़ते हुए टेबल के नीचे रखे 4895 रुपये छीनकर फरार हो गए। बुधवार को अनपरा थाना क्षेत्र के झूलनटाली के पास थाना प्रभारी श्रीकांत राय, शक्तिनगर एसओ नागेश सिंह, चौकी प्रभारी रेणुसागर चंद्रभान सिंह, अनपरा थाने के एसआई संजय सिंह, स्वाट टीम प्रभारी शशिभूषण यादव ने बाइक पर तीन लुटेरों को पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अरविंद उर्फ भैरो साहू निवासी पंजरेह सिंगरौली, मनोज साकेत निवासी बड़ोखर थाना बरगवां और पंकज साहू निवासी घूरीताल बैढ़न सिंगरौली के कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा समेत तीन कारतूस और घटना में लूटे गए 4895 रुपये बरामद हुआ है। पुलिस टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक ने 25000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।
आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्जीय लुटेरों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए पंकज साहू पर विभिन्न थानों में लूट समेत अन्य धाराओं में 13 मुकदमे पंजीकृत हैं। अरविंद उर्फ भैरो साहू के खिलाफ भी लूट समेत अन्य धाराओं में 15 मुकदमे पंजीकृत हैं। इसी तरह से मनोज साकेत के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे कायम हैं। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें