फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बंधियों में डूबने से तीन बालकों की मौत

Mon, 10 Sep 2018 11:26 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार को बंधी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चो बंधियों में नहाने के लिए गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने शवों को बाहर निकाला। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। मुर्गीडांड़ गांव में रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव का रामकुमार (5) पुत्र अमरजीत नहाने गया था। यहां इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बंधी में डूब गया। वहां से होकर गुजर रहे कुछ लोगों ने उसका शव बंधी में उतराया देख इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार वाले शव को किसी तरह निकालकर घर ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। उधर नेवारी गांव में सुर्रा नाले पर बनी बंधी में सोमवार की दोपहर डूबने से अनिकेत (11) पुत्र बबलू और विनय (12) पुत्र आनंद की मौत हो गई। घटना दोपहर बाद करीब एक बजे की बताई जा रही है। दोनो बच्चे भी बंधी में नहाने के लिए गए थे और डूब गए। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत कर शव को बंधी से बाहर निकाला। इस मामले की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें