फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीएम की सख्ती के बाद तीन सीएचसी अधीक्षक हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति में लापरवाही बरतने के मामले में डीएम की सख्ती के बाद सीएमओ ने तीन सीएचसी के अधीक्षकों को बदल दिया है। सीएचसी से हटाने के बाद उन्हें पीएचसी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति खराब है। जिला स्तरीय अधिकारियों, नोडल के साथ ही सीएचसी और पीएचसी स्तर पर डॉक्टर-कर्मचारी अपने कार्यों में रुचि नहीं ले रहे। गत नौ जनवरी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में भी हर स्तर पर लापरवाही मिली। इससे नाराज डीएम चंद्र विजय सिंह ने नगवां, चोपन, घोरावल और म्योरपुर के सीएचसी अधीक्षक को हटाने का निर्देश दिया था।
इसके बाद सीएमओ ने नगवां को छोड़कर तीन अधीक्षकों को हटा दिया। सीएचसी घोरावल के अधीक्षक रहे डॉ. नरेद्र सरोज को चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुअरा भेजा गया है। घोरावल में ही तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति आजाद बिंद को अधीक्षक बनाया गया है। वहीं चोपन सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुभाष के स्थान पर डॉ. प्रमोद कुमार को अधीक्षक बनाया गया है। वहीं म्योरपुर के अधीक्षक रहे डॉ. राजन सिंह को पीएचरी परासी दुबे का चिकित्साधिकारी बनाया गया है। यहां तैनात रहे डॉ. पीएन सिंह को म्योरपुर का नया अधीक्षक बनाया गया है। इसमें से दो सीएचसी के नए अधीक्षकों ने सोमवार तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें