फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 50 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
बभनी थाना में गांजा तस्कर के आरोपी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। नए वर्ष के पहले दिन रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 5ा किलो गांजा संग चार तस्करों को पुलिस ने पकउ़ा। बभनी-रेणुकूट मार्ग पर एक ढाबा के पास से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया। तीनों उड़ीसा के फुलवारी से वाराणसी कार में गांजा लेकर जा रहे थे। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि नए साल के मद्देनजर बभनी-रेणुकूट मार्ग पर स्थित एक ढाबा के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर की तरफ से एक कार आई। उसमें सवार लोग पुलिस को देख कुछ दूर पहले ही गाड़ी खड़ा करने लगे। इतने में पुलिस वहां पहुंच गई। कार में तीन लोग सवार थे। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें तीन बोरे में गांजा था। पुलिस ने तीनों तस्करों को दबोच लिया। पूछने पर तीनों ने अपना नाम विजय कुमार शुक्ला निवासी दीपापुर थाना राजातालाब वाराणसी, अखिलेश कुमार त्रिपाठी निवासी वादीपुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी और रितेश मिश्रा निवासी तांतरी थाना जरड़ी बोकारो झारखंड बताया। पुलिस को बताया कि यह उड़ीसा के फुलवारी से गांजा वाराणसी ले जा रहे थे। गांजा की बाजार में कीमत पांच लाख रुपये है। पुलिस ने तीनों का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया। आरोपी विजय कुमार पर फर्जी लेबर इंस्पेक्टर बनकर पैसा वसूली करना, रेलवे में चोरी करने जैसे अपराध पंजीकृत हैं। रामगढ़ : पन्नुगंज थाना पुलिस ने नलराजा मंदिर रोड पर अशीष निवासी उंची खुर्द को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर हुई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें