फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवक की हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, घर से बुलाकर बोला था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करौली गांव में एक युवक को बहाने से घर के कुछ दूर ले जाकर उस पर लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल पर कुछ इस कदर हमला बोला गया था कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसके सिर में 32 और हाथ में चार टांके लगाने पड़े थे। प्रकरण में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। करौली निवासी सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनके गांव के कोटेदार राजेंद्र उनके भाई राजेश को घर से कुछ दूरी पर लिवा गए थे। वहां पहले से मौजूद अनिरुद्ध, उनके भाई रामवृक्ष, बेटा भोला, भतीजा बिट्टू, पत्नी सुशीला, भाई की पत्नी निशा और बनवारी ने उस लाठी-डंडा व लोहे के रॉड से हमला कर दिया। शोर पर वह लोग वहां पहुंचे तो उसका व उसके भाई संजय की पिटाई शुरू कर दी गई। बेरहमी से पिटाई के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उसके सिर में 32 और हाथ में चार टांके लगाकर बीएचयू रेफर किया गया। भाई संजय व राजेश को भर्ती कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद से एसआई बृजेश सिंह की अगुवाई चार सदस्यीय टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था। रविवार की सुबह ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर बनवारी, निशा और शीला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें