रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोरियांव गांव (भवानीगांव) में बृहस्पतिवार की रात एक घर में घुसे चोरों ने बाइक, मोबाइल के साथ हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर लिया। शुक्रवार को चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोरियांव स्थित संस्कृत महाविद्यालय के पास के रहने वाले ओमप्रकाश देव पांडेय के अनुसार उनका तीन तल का पक्का मकान है। परिवार के सभी सदस्य रात में भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। नीचे के तल पर दो व्यक्ति सो रहे थे। रात में किसी समय चोर खिड़की की तरफ से घर में घुसे और बरामदे में खड़ी बाइक, एक मोबाइल, 10 हजार रुपये नकद और बोरी में रखा सरसो उठा ले गए। जब सुबह नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला मिला। जब घर में देखा तो मोबाइल, नकद रुपये भी गायब थे। चोरी की सूचना 112 नंबर पर दी गई। पन्नूगंज पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि मौके पर जांच कर रहे हैं। बताया जांच के बाद ही चोरी का सही पता चल पाएगा।