फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अखंड हरिकीर्तन के बाद भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

विज्ञापन
डोडहर गांव के टोला खैरी में पहाड़ी पर स्थित झंडेश्वर महादेव मन्दिर पर हरिकीर्तन भजन और भव्य भंड - फोटो : ध्रुव का फाइल फोटो
विज्ञापन
बीजपुर। डोड़हर ग्राम पंचायत के खैरी टोला स्थित पहाड़ी पर प्राकृतिक वादियों के बीच बने झंडेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार से चल रहे 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। सावन के अंतिम सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर झंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और परिवार, समाज व देश के कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने के लिए बाबा भोलेनाथ से मन्नत भी मांगी। मंगलवार को अखंड हरिकीर्तन के उद्यापन के बाद दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। मंदिर के संस्थापक मनोज कुमार वैश्य पुत्र मंशाराम वैश्य ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से ऊंची पहाड़ी पर भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि सावन में यहां दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर वर्ष सावन के अंतिम सोमवार से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंशाराम वैश्य, गौरी शंकर वैश्य, रामकेत वैश्य, रामकृपाल, राजू, विनोद, दिनेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सेवा भाव से सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें