जनपद में साइबर अपराध थम नहीं रहा है। साइबर अपराधियों ने एक जन सेवा केंद्र संचालक के खाते से हजारों रुपये उड़ा दिए। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के कई दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ सकी है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाया है। राबर्ट्सगंज निवासी पीड़ित अभिषेक चतुर्वेदी ने एसपी को पत्र देकर अवगत कराया है कि 11 जुलाई को उन्होंने अपने बैंक का एकाउंट नंबर चेक किया तो पता चला कि 6100 रुपये निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी होने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी से रुपये निकालने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।