फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में खलल पैदा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पंचायत चुनाव में खलल डलाने वालों पर जिला प्रशासन की नजर है। चुनाव के दौरान उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उक्त बातें डीएम और एसपी ने जोगिनी में ग्रामीणों की समस्या सुनने के दौरान कही। पंचायत चुनाव के मद्देनजर करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में बुधवार को पुलिस की ओर से जन चौपाल का आयोजन हुआ। डीएम अभिषेक सिंह और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव कराया जाएगा। इसमें अगर कोई खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीएम और एसपी ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्व प्रधान, ग्रामीणों, निवर्तमान प्रधान एवं आगामी चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रत्याशियों के साथ चर्चा कर उन्हें चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया। डीएम कहा कि जिस तरह से पर्व मनाया जाता है, वैसे ही आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ चुनाव में भी प्रतिभाग करें। चुनाव को लेकर, सोशल मीडिया में या स्थानीय क्षेत्र में कहीं कोई समस्या आये तो तत्काल थाने को सूचित करें, ताकि समय रहते हुये समस्या का समाधान किया जा सके । एसपी ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को गिरफ्तार करते हुये आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अगर कोई उम्मीदवार शराब व रुपये का वितरण करेगा तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। उन्होंने लाइसेंसधारियों से चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों को स्थानीय थाना में जमा करने को कहा। घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, करमा एसओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें