जिले में रविवार को कई स्थानों पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सलखन रामलीला मैदान, घोरावल ब्लॉक के डिबर, करमा ब्लॉक के करमा गांव में, रॉबर्ट्सगंज नगर में अकड़हवा तालाब के पास हनुमान बस्ती में हुए सम्मेलन में एकजुटता का आह्वान किया गया। सलखन में आयोजित मातृशक्ति आधारित हिंदू सम्मेलन में गुंजन नंदा ने कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए सदैव सर्वस्व न्योछावर कर देने वाली मातृशक्ति वंदनीय रही है और रहेंगी। रॉबर्ट्सगंज में हर्ष अग्रवाल ने कहा कि हम कभी विस्तारवादी नहीं रहे, लेकिन आज वह समय आ गया है। ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए हमारी संस्कृति पर बुरी नजर डालने वालों को सबक सिखाना होगा। इस मौके पर नंदलाल, बृजेश, जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी, सह संयोजक राजीव मिश्रा, खंड संयोजक सतेन्द्र उपस्थित रहे। संवाद