सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की रात में बढ़ौली गांव में चोरों ने उषा चौबे के घर के पीछे लगा वाटर पंप व बिजली तार चुरा ले गए। उषा न पुलिस तहरीर देकर अवगत कराया है कि उनके घर तीसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले चोर सबमर्सिबल पंप, स्टार्टर व तार ले गए थे। घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी। कुछ दिन पहले उनके पड़ोसी वीरेंद्र चौबे के घर से साइकिल चोरी हो गई। ओमप्रकाश के यहां भी चोरी हो चुकी है। एक महीने के अंदर कई चोरियां हो चुकी हैं।