फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक ही रात चोरों ने तीन घरों से को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत कसया कला गांव में बुधवार की रात चोरों ने कई घरों में घुसकर कीमती सामान उड़ा दिया। पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी हैं। बुधवार की रात चोरों ने अमरजीत के घर में घुसकर आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन

पिता तनग ने बताया कि बेटा अपने ससुराल गया हुआ है। उसके घर का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरे में रखे बाॅक्स का ताला तोड़कर आभूषण चुरा ले गए। चोरों गांव के ही रामधनी पटेल के घर से स्टार्टर चुरा लिया। श्यामलाल यादव के घर से बोरी में रखा चावल उठा ले गए। अभी 15 दिन पूर्व जेएसपी डिग्री कॉलेज से भी सामान चोरी हुआ था।
काॅलेज के प्रबंधक डाॅ. प्रसन्न पटेल ने बताया कि हिंदुआरी पुलिस चौकी पर लिखित सूचना दी मगर अब तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ। इसके पूर्व भी लालता विश्वकर्मा, अभिमन्यु सिंह, पारस सिंह के घरों में चोरी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुछ दिनों से नशेड़ियों की सक्रियता बढ़ी है। आशंका है कि वही अपने नशे की लत पूरा करने के लिए चाेरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें