फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगाकर की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र के तकिया गांव में शुक्रवार की रात सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चाेरों ने नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

तकिया निवासी इजहार अहमद का परिवार शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरों में सो रहा था। परिजनों के मुताबिक रात में घर के बाहर सीढ़ी लगाकर चोर छत पर चढ़े और फिर आंगन में उतर आए। कमरों के बाहर से कुंडी लगाकर परिवार के सदस्यों को अंदर बंद कर दिया। इसके बाद चोरी की। आलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, तीन बैग, एक अटैची सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए।
सुबह नींद खुलने पर परिवार के सदस्यों ने कमरे से बाहर आने का प्रयास किया तो कुंडी लगा होने से अवाक रह गए। किसी प्रकार दरवाजा खुलने पर कमरों से बाहर आए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना सुकृत चाैकी पुलिस को दी गई। खोजबीन शुरू हुई तो टूटी हुई अटैची और बैग घर से कुछ दूर अरहर के खेत में मिला। सदर कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें