फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर परिसर में स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात करीब 70 हजार नगदी लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। भुक्तभोगी दुकानदार शरद मिश्र और हेमंत मिश्र ने बताया कि बुधवार की रात रोज की तरह दुकान बंद कर अपने निवास विंध्यनगर (मप्र) चले गए थे। गुरुवार की सुबह फोन पर सूचना मिली तो दुकान पर पहुंचे। देखा तो शटर का दोनों ताला टूटा हुआ है। दुकान का सामान बिखरा था। पीड़ितों के मुताबिक काउंटर तथा स्टील के डिब्बे में ताला बंद कर रखा हुआ 50 हजार की बड़ी नोट एवं लगभग 20 हजार के छोटे नोट तथा सिक्के चोर निकाल ले गए थे। घटना की सूचना पुलिस को फोन के माध्यम से दिया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें