फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोरों ने फिर काटी पावर प्रोजेक्ट की पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। पावर प्लांट की ओर से राख निस्तारित करने के लिए बिछाई गई लोहे की कई मीटर पाइप को कबाड़ी गैंग ने 20 टुकड़े कर दिया। भनक लगने पर सीआईएसएफ जवानों ने घेराबंदी की तो चोर गिरोह कटी पाइप छोड़ भाग गए। राख बांध इलाके में कीमती पाइप काटने की सूचना से पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों में खलबली मच गई। डेढ़ माह में पाइप काटने कि यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन

इससे पहले चोर जुलाई के शुरू में कोटा और फिर जुलाई के अंत में राख बांध क्षेत्र से कई मीटर पाइप काटकर फरार हो गए थे। तीसरी घटना बृहस्पतिवार रात हुई। अनुमान है कि कबाड़ी गैंग में 20 से अधिक चोर गैस सिलेंडर सहित अन्य उपकरणों के साथ थे। बांध के पूर्वी किनारे बनी सड़क के समानांतर गुजरी साढ़े तीन सौ एमएम डाया की मोटी पाइप के करीब 60 मीटर हिस्से को 20 टुकड़ों में कर दिया और राख बांध के निचले क्षेत्र में ढकेल दिया। इसकी भनक सीआईएसएफ जवानों को हुई तो घेराबंदी की। गिरोह के सदस्य कटी पाइप छोड़ अंधेरे में भाग गए। सुबह अधिकारी मौके पर पहुंचे व कटी पाइप के टुकड़ों को ट्रक में भरवा कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। आए दिन पाइप काटने की घटना से कबाड़ियों के हौसले व व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है लेकिन पाइप लाइन के किनारे व बीच में उगी झाड़ियों की वजह से निगरानी में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें