फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ौली से कचहरी रोड का होगा चौड़ीकरण, हटेगा अवैध कब्जा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पीडब्लूडी के अधिकारियों संग बैठक करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को कैंप कार्यालय में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बैठक ली। सरकारी भूमि पर अवैध रुप से काबिज लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को तत्काल हटवाए जाएं। जहां पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाना है, वहां के आसपास के लोगों को अवगत करा दिया जाय। समय सीमा तय कर जमीन खाली करने की मोहलत दी जाय। तय समय में कब्जा न हटाने पर कार्रवाई करें। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली से कचहरी रोड का सीमांकन का कार्य चल रहा है। इसके लिए रोड के किनारे अवैध तरीके से बनाए गए मकान, दुकान को खाली कराएं। रोड के किनारे अवैध कब्जे की वजह से लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कत के मद्देनजर रोड का चौड़ीकरण कराया जाना है। इसके लिए संबन्धित क्षेत्र के एसडीएम और पीडब्लूडी के अफसर समन्वय स्थापित करते हुए कब्जा हटवाएं। बैठक में एसडीएम सदर रमेश कुमार और पीडब्ल्यूडी के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें