फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांगें पूरी न होने पर होगा बड़ा आंदोलन

विज्ञापन
छपका स्थित डीआईओएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस और एडीएम से मिलकर नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह व प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। चेतनारायण सिंह ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षक निरंतर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान सरकार से कई मुद्दे पर आपसी समझौता हुआ था लेकिन अफसोस कि अभी तक एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अब संघर्ष ही एकमात्र रास्ता बचा है। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षक भुखमरी की कगार पर हैं। कहा कि हर अधिकार संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुआ है। वर्तमान सरकार की शिक्षकों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। पुरानी पेंशन जब तक बहाल नहीं की जाएगी आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। संयोजक गुलाब राय, जिलाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, संजय पाठक, अजय कुमार, राहुल, प्रतिमा पांडेय, सत्यनारायण, मनोहर, गोविंद धर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें