फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में यूरिया की किल्लत नहीं:

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रभारी जिला कृषि अधिकारी जनार्दन कटियार ने बताया कि जिले में खरीफ सीजन के लिए यूरिया की किल्लत नहीं है। प्रस्तावित प्लान के अनुसार यूरिया उर्वरक के लक्ष्य 32000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 17774 मीट्रिक टन की उपलब्धता है। इसमें 29 जुलाई तक 7864 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण कराया जा चुका है। वर्तमान में जिले में 9910 मीट्रिक टन यूरिया का स्टाक उपलब्ध है। सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3687 मीट्रिक टन एवं पीसीएफ बफर में 1499 मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र में 4724 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। प्रभारी जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में माह जुलाई तक के वितरण के लक्ष्य 32000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 55.54 प्रतिशत है। पिछले वर्ष खरीफ सीजन में जुलाई तक 8186 मीट्रिक टन यूरिया का ही वितरण किया गया था। इस प्रकार पिछले वर्ष माह जुलाई तक हुई यूरिया वितरण के सापेक्ष वर्तमान में 322 मीट्रिक टन यूरिया अतिरिक्त मात्रा में उपलब्ध है। जनपद में अन्य प्रमुख उर्वरकों की भी उपलब्धता की निरंतर गहन समीक्षा की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुरूप एवं कृषकों की मांग के अनुसार यूरिया उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में उर्वरक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 6307318525 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें