फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बिजली की मांग में गिरावट दर्ज, अनपरा से 12 सौ मेगावाट थर्मल बैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात से ही प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बरसात से तापमान में गिरावट के साथ ही बिजली की मांग में कमी दर्ज की गई है। इसके चलते अनपरा के साथ प्रदेश में स्थित बिजली घरों से थर्मल बैकिंग शुरू कर दी गई है। गर्मी व उमस का असर कम होते ही रविवार को प्रदेश में बिजली की मांग में कमी हुई है। दो दिन पूर्व 25 हजार मेगावाट पार की बिजली की अधिकतम मांग घटकर 24319 मेगावाट पहुंच गई। रविवार देर शाम तक बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट से कम रिकॉर्ड की गई। इसके पीछे प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता को वजह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मांग में गिरावट को देखते हुए रविवार को सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर अनपरा ए से 183, बी से 367, डी से 211 तथा निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से 471 मेगावाट थर्मल बैकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें