फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण की दुकान से गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। बस अड्डा बाजार स्थित आभूषण की दुकान का रविवार की रात शटर तोड़कर चोर गहने चुरा ले गए। गहने दूकान के अंदर मौजूद आलमारी में रखे थे। अजय सोनी की बस अड्डा बाजार में गहने की दुकान है। रविवार की रात दूकान बंद कर वह कुछ दूर स्थित अपने आवास पर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुबह दुकान का शटर टूटा देखने के बाद कुछ लोगों ने जानकारी अजय को दी। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें