फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर से जेवर और नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र केघुवास गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाया। चोर आलमारी, संदूक में रखा सोने-साने चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, घुवास गांव निवासी श्याम सुंदर विश्वकर्मा राबर्ट्र्सगंज नगर मेें स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे शिक्षक सपरिवार भोजन करने के बाद सो गए। मध्य रात्रि को चोर घर के बाहर लगे सीमेंट के सीड के जरिये छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते नीचे दाखिल हुए। चोरों ने कमरों में जाकर सामान खंगाला और कीमती वस्तु तथा नगदी लेकर भाग निकले। गृहस्वामी श्याम सुंदर विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सोकर उठे तो देखा घर में चारों तरफ कपड़ा बिखरा हुआ था, आलमारी भी खुली हुई थी। कहा कि चोरों ने स्प्रे का प्रयोग कर घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि चोर आलमारी रखे ढाई लाख के सोने-चांदी केजेवर एक स्मार्ट फोन और 4500 रुपये नकद चोरी कर ले गए है। उधर घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। हल्का दारोगा अशोक यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें