फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक ही रात छह घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात दो गांवों में चोरों ने छह घरों को निशाना बनाया। वहां से नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल समेट ले गए। कुछ दिन पूर्व भी क्षेत्र में चोरी हुई थी। आए दिन हो रही चोरियों से लोग भयभीत हैं। पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

करमा गांव निवासी विनोद पांडेय के घर का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बर्तन, पांच तोला जेवर उठा ले गए। मंगरू के घर में छत से घुसकर चोर दो जोड़ी पैजनी, एक मंगल सूत्र, 20 हजार रुपये नकद ले गए। इसी गांव में कैलाश के घर से बर्तन, कपड़े चोरी हुए। मनोज के घर का भी चोरों ने ताला तोड़ा। संयोग रहा कि परिजनों के जगने से वह फरार हो गए। पास के भरकवाह गांव में लालचंद के घर से जेवरात, कपड़ा व ट्रैक्टर की बैटरी उठा ले गए। अनिल के घर से चोर घी व अन्य सामान उठा ले गए। चोरी की सूचना पर बुधवार को एएसपी कालू सिंह और सीओ घोरावल ददन प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी करमा चंद्रभान सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें