फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर के चपेट आया युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के कोहरौलिया शिव मंदिर के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम ट्रेलर के चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को एनटीपीसी शक्तिनगर के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि शक्तिनगर दिशा की ओर जा रहा तेज रफ्तार खाली ट्रेलर जैसे कोहरौलिया शिव मंदिर के पास पंहुचा सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों/पुलिस की मदद से गंभीर रूप से युवक को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया। बीना चौकी प्रभारी अश्वनी राय ने बताया दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक खड़िया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घायल युवक कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें