फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तापीय परियोजना कॉलोनी अंतर्गत सेक्टर एक स्थित आवास में मंगलवार को संदिग्ध हाल में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ओबरा के एई-39 निवासी दीपेंद्र उर्फ डब्बू सिंह पुत्र रामजी का शव मंगलवार की सुबह उनके कमरे में संदिग्ध हाल में मिला। मृतक नशे का आदि था। वह एनडीपीएस मामले में सवा साल सजा काटकर 17 सितंबर को घर वापस आया था। मां ने बताया कि वह बीती रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह जब वह उसे उठाने गई तो वो बेहोश था। परिजनों ने चिकित्सक को घर पर बुलाया। जांच के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के पश्चात पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें