सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के कांशीराम शहरी आवासीय परिसर में शनिवार को संदिग्ध हाल में राहुल का शव पंखे से लटकता मिला।
चौकी इंचार्ज सुनील दीक्षित ने बताया कि राहुल के परिजन छठ पूजा करने घाट पर गए थे। वहां से करीब दस बजे परिवार वाले घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोले तो राहुल का शव पंखे से लटक रहा था। जांच में पता चला है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है लेकिन उसने ऐसा क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।