फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला मंडल ने किया श्रमिकों का सम्मान

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर में श्रमिक दिवस पर श्रमिको को सम्मानित करते राणी सती
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल की तरफ से बृहस्पतिवार को श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों को एकत्रित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को गमछा, नाश्ते के डिब्बे और पानी की बोतलें भेंट कर सम्मानित किया गया। मंडल की अध्यक्ष एडवोकेट अनीता थरड ने कहा कि संस्था धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती रहेगी। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मीरा जालान, सचिव पूनम खेतान, शिला जैन, एकता केजरीवाल, बॉबी जालान, माला जालान, ऊषा जालान, सुशीला केडिया, रितु अग्रवाल समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें