फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुपट्टे के सहारे महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव में बृहस्पतिवार को महिला ने पलाशके पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी सीता कुंवर (45) की सुबह मायके जाने को लेकर पति सिंहलाल से कुछ कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर सीता कुंवर जंगल की ओर चली गई। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर शाम नवाटोला निवासी हीरालाल ने जंगल में महिला का शव लटकते देखकर ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त की। एसआई आरएस शर्मा ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें